फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस प्री की परीक्षा आज, तैयारियां पूरी ,

विज्ञापन
विज्ञापन
34 केंद्रों पर आज होगी पीसीएस प्री की परीक्षा आज
विज्ञापन



बाराबंकी। पीसीएस प्री की परीक्षा रविवार को जिले के 34 केेंद्रों पर आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।


इन केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उधर, एडीएम और एसडीएम सदर ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।


जिले में पीसीएस प्री परीक्षा के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 15355 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन



इसके अलावा दस सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच अतिरिक्त सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी इसको लेकर अधिकारियों के साथ पहले ही बैठक कर निर्देश जारी कर चुके हैं।


परीक्षा को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। उधर एडीएम संदीप कुमार गुप्ता और एसडीएम सदर अजय कुमार द्विवेदी ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।


एडीएम ने बताया कि, पीसीएस प्री परीक्षा जिले के 34 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन



जिससे परीक्षा निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। परीक्षा केंद्रों से दो किमी की परिधि में आने वाली फोटोस्टेट की सभी दुकानें बंद रखने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें