फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोड़ों को रंगरलियां मनाते पकड़ा

Tue, 23 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के राजकमल पैलेस गेस्ट हाउस मेें चल रही रंगरलियों का मंगलवार को भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर सात युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इनमेें ज्यादातर कॉलेज की छात्र-छात्राएं हैं। पुलिस का कहना है कि युवतियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। युवकोें और गेस्ट हाउस संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के सत्यप्रेमीनगर मोहल्ला स्थित राजकमल पैलेस गेस्ट हाउस में पुलिस ने मंगलवार दोपहर छापेमारी की। यहां विभिन्न कमरों से सात युवक व सात युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी युवक-युवतियां प्रेमी जोड़े हैं।

ये सभी गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे थे। पुलिस ने सभी युवकों व गेस्ट हाउस संचालक विशाल जैन के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक ने युवक-युवतियों को पांच सौ रुपये में एक एक घंटे के लिए कमरा किराए पर दिया था। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा।  
विज्ञापन


युवक-युवतियों व गेस्ट हाउस संचालक विशाल जैन के खिलाफ पुलिस ने सीओ सिटी श्रीपाल यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। युवतियों के परिवारीजनाें को भी बुलाया गया है। स्टूडेंट्स होने के कारण किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें