फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से एक दर्जन पीड़ित, चिकित्सक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीएचसी पर लगी बुखार के मरीजों की भीड़


अमर उजाला ब्यूरो
बेलहरा(बाराबंकी)। बदलते मौसम और पिछले दिनों हुई बारिश से नगर पंचायत समेत क्षेत्र के कई गांवों में जलभराव के कारण मच्छरों से बीमारियां फैल रही है। संक्रमण से बीमार पड़े मरीज इलाज के लिए क्षेत्र के लोग पीएचसी में पहुंच रहे हैं। बुखार के चलते करीब एक दर्जन लोग इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की लंबी कतारें दिख रही हैं। ज्यादातर बुखार से पीड़ित लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। लेकिन अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध न होने से मरीजों को बाहर से दवाएं लेना पड़ रहा है। पीएचसी छेदा में प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सिंह नदारद मिले। जबकि अस्पताल में अपनी 4 वर्षीय पुत्री शिवानी और सोयम 6 वर्ष के साथ दवा लेने पहुंची कुसुमा 40 वर्षीय बताती हैं पूरा परिवार बुखार से पीड़ित है, अस्पताल में कभी डॉक्टर मिलते ही नहीं हैं और कभी कंपाउंडर ही दवा देता है। चिकित्सक अर्जुन चौधरी बताते हैं करीब 40 मरीजों को देखा गया है जिसमें अधिकतर वायरल बुखार के पीड़ित मरीज हैं। गांवों में शिविर लगाकर दवाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें