खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाया दम
फोटो-46
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़(बाराबंकी)। परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद के प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हैदरगढ़ कस्बे के सार्वजनिक इंटर कलेज में न्याय पंचायत अंसारी और खरसतिया के प्राथमिक व पूर्वमाध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने अपना खेल कौशल दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता पंकज दीक्षित ने किया। बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, दौड़, ऊंचीकूद , लंबीकृद , बैडमिंटन में दमखम दिखाया। बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक अंसारी व बालिका वर्ग में हैदरगढ़ के बच्चे आगे रहे। प्राथमिक स्तर पर हैदरगढ़-2 प्रथम रहा। खो खो बालक वर्ग में अंसारी तथा बालिका वर्ग में हैदरगढ़ पूर्व माध्यमिक विजई रहा। पीटी में हैदरगढ़ , प्राथमिक स्तर दौड़ में खुश्बू और सूरज व पूर्व माध्यमिक स्तर पर सुजीत और प्रिया ने प्रथम स्थान पर रहे। देश भक्ति गीत पर कल्याणपुर बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खरसतिया न्याय पंचायत में प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया।