फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला सीतापुर के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिला सीतापुर के युवक का शव
विज्ञापन

- दो दिन पहले महमूदाबाद क्षेत्र में नहर में गिरा था युवक
बाराबंकी। दो दिन पहले सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके से नहर में गिरे एक युवक का शव रविवार सुबह फतेहपुर के पास बरामद हुआ है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीतापुर जिले के महमूदाबाद थाना क्षेत्र के डफरापुर गांव निवासी लल्लन (40) पुत्र कीढ़ी क्षेत्र के ही नूरपुर गांव के पास नहर में गिर गया था। स्थानीय पुलिस व परिवारीजनों की तलाश के बाद नहीं भी लल्लन का शव बरामद नहीं हुआ था। रविवार सुबह फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में कटघरा गांव के पास शारदा सहायक नहर में लल्लन का शव बरामद हुआ है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भतीजे राम प्रसाद ने बताया कि दो दिन पूर्व लल्लन नहर में डूबे थे जिसके बारे में स्थानीय थाने में सूचना दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें