फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत विक्षत शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। रेल पटरी पर एक महिला का क्षतविक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है। महिला की हत्या व उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



मामला जहांगीरबाद थाना क्षेत्र के चचेरूवा गांव का है। यहां गांव के पास से निकली पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर सोमवार की शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने देखा कि रेल ट्रैक पर एक 50 वर्ष के करीब महिला का शव पड़ा है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसके बारे में पुलिस को बताया।

इस पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों से पहचान कराई लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी तो शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम में रखवाया है। एसओ संतोष कुमार का कहना है कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें