फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक भिड़े, खलासी की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र में देवीगंज चौराहे के पास शनिवार की देर रात दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक पर सवार खलासी की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए। जिनकोसीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना असंद्रा क्षेत्र में देवीगंज चौराहे के पास शनिवार की देर रात दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक पर सवार खलासी हीरो पटेल (18) पुत्र किशुनदेव पटेल निवासी ग्राम खुदरा अहिरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक ललित राय व एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हादसे के चलते मार्ग पर काफी देर तक वाहनों का आवागमन भी प्रभावित रहा। मृतक के रिश्तेदार संजय ने बताया कि रात में बारिश के चलते हादसा हुआ है हीरो की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें