फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बता महिलाओं से 4 लाख के जेवर लूटे

Thu, 26 Oct 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शे से घर जा रही देवरानी व जेठानी को मिले बदमाश ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर चार लाख के सोने व चांदी के जेवरात लूट ले गए। पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कानून गोयान मोहल्ले की मीरा निगम पत्नी रमेश निगम अपनी जेठानी शोभारानी के साथ बृहस्पतिवार शाम रिक्शे से घर लौट रही थी।
विज्ञापन


तभी पैसार नाके के पास पहुंचने पर पीछे से बाइक से पहुंचे एक युवक ने रिक्शा रोकवाते हुए रिक्शा चालक को एक थप्पड़ जड़ते हुए कहा कि मैं पुलिस वाला हूं इतनी देर से आवाज देने के भी रिक्शा क्यों नहीं रोका। इसके बाद युवक ने दोनों महिलाओं से कहा कि शहर में इतनी लूट हो रही है और आप लोग इतने जेवरात पहनकर जा रही हो यह निकालो।

पीड़िताओं का कहना है कि युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर रौब गांठते हुए सभी जेवरात निकलवा लिए और रुमाल में रखकर भाग निकला। दोनों महिलाओं के मुताबिक करीब चार लाख के जेवरात बदमाश ले गया है। इसके बाद कोतवाली पहुंची महिलाओं ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है, आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें