फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से चार लाख लूटे

Mon, 15 Jun 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फायर झोंक रुपया वसूल कर फैजाबाद जा रहे कार सवार तीन सीमेंट व्यापारियों से चार लाख रुपये लूट लिए। लूट के दौरान फायरिंग में कार सवार तीनों व्यापारी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में आसपास क्षेत्र में चेकिंग की पर बदमाशों का पता नहीं लग सका है। वारदात के बाद एएसपी ने मौके का जायजा लिया व जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। सरेराह लूटपाट से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। फैजाबाद शहर के रहने वाले सीमेंट व्यापारी अजय कुमार व अशोक कुमार की फर्म पर वसूली का काम करने वाले सुमित, सागर व लवकुश सोमवार को जिले के टिकैतनगर कस्बे में व्यापारियों से बकाया पैसा वसूलने आए थे। करीब चार लाख रुपये की वसूली करने के बाद यह तीनों लोग अपनी कार से दिन में करीब तीन बजे फैजाबाद की ओर जा रहे थे। तभी भेलसर मार्ग पर अजईमऊ गांव के पास पीछे से पहुंचे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगाकर कार रोक लिया। कार सवार व्यापारी जब तक कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने दो राउंड फायर झोंक दिया। गोली चलने पर डर के मारे कार सवार तीनों व्यापारी कार से नीचे उतर आए। इस बीच दोनों बदमाश कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। व्यापारियों ने बदमाशों के चुंगल से छूटने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंचे एसओ टीपी सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर बदमाशों की तलाश की पर उनका पता नहीं लग सका है। व्यापारियों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद भी वारदात की जानकारी पर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। एएसपी ने कहा कि पुलिस टीम बदमाशों का पता लगा रही है जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें