फांसी के फंदे से लटकता मिला अधेड़ का शव
अमर उजाला ब्यूरो
मसौली(बाराबंकी)। एक व्यक्ति का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है।
रविवार की रात मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा बांसा निवासी प्रेम चन्द्र रावत(58) रोज की भांति खाना खाने के बाद घर से थोड़ी दूरी पर स्थित हाते में सोने गया था। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेत जाने लगे तो प्रेमचंद्र का शव घर के बगल बाग में आम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। मृतक के परिवारीजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी वीपी श्रीवास्तव का कहना है पुलिस जांच में मामला आत्महत्या का निकला है।