फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका ने कक्षा दो की छात्रा को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका ने कक्षा दो की छात्रा
विज्ञापन

को बेरहमी से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
क्रासर
- शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बे का मामला
फोटो-42,43
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। कक्षा दो की एक छात्रा की स्कूल की एक शिक्षिका ने बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गनौरा गांव निवासी ओमप्रकाश की पुत्री आनंदी रानी बंकी कस्बा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। ओमप्रकाश का आरोप है कि उनकी बेटी मंगलवार को स्कूल गई थी जहां पर शिक्षिका अंशू वर्मा ने उसको थप्पड़ मारे और फिर छड़ी से बेरहमी से पिटाई कर दी। शिक्षिका की पिटाई से घायल छात्रा घर पहुंची और परिवारीजनों को इस बारे में बताया। इसके बाद परिवारीजनों ने उसका जिला अस्पताल में इलाज कराने के साथ मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोप है कि शिक्षिका की पिटाई से छात्रा के शरीर पर चोट के निशान पड़ गए। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं रानी लक्ष्मीबाई स्मारक विद्यालय के प्रधानाचार्य एचएन पांडेय ने बताया कि पिटाई करने वाली शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया गया है। आज मैं स्कूल देर से पहुंचा था जिसके चलते इस मामले की जानकारी पहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें