टीम देख 1.5 क्विंटल दूध
छोड़कर भाग गए दूधिए
क्रासर
एफएसडीए की टीम ने दूध मंडी में मारा छापा
फोटो- 25, 26 पी
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। एफएसडीए की टीम ने मंगलवार को धनोखर तालाब स्थित दूध मंडी पर छापा मारा। इस दौरान कई दूधिए दूध से भरे केन मौके पर छोड़ कर ही भाग गए। टीम ने 1.5 क्विंटल दूध मौके से नष्ट कराते हुए अलग-अलग स्थानों से चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजे हैं।
एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शहर के धनोखर तालाब स्थित दूध मंडी पर छापा मारा। अधिकारियों की टीम देख कई दूधिए अपने दूध से भरे केन मौके पर छोड़कर भाग खड़े हुए है। जिन केनों में दूध भर था वह करीब 1.5 क्विंटल था जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही इसे नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा सनेही का पुरवा निवासी विजय यादव, सतरिख के गल्हामऊ निवासी चंद्रभान, सत्यप्रेमी नगर निवासी जयकरन यादव और धनोखर तालाब से संगम यादव से दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा दशहराबाग निवासी रफीक की दुकान से सेंवई का नमूना भरा गया। टीम की इस कार्रवाई से दूध मंडी में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, आरके सिंह, जय सिंह, पवन वर्मा शिवकुमार आदि मौजूद रहे। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।