त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भिखारीपुर व बुढ़नापुर गांव चार घरों से चोर लाखों की नगदी व जेवर उठा ले गए। सुबह जानकारी पर चोरी से पीड़ित लोगों ने अलग-अलग तहरीर देकर पुलिस से शिकायत की है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जांच की।
रविवार रात को लोनकटरा के भिखारीपुर गांव में राजेश कुमार के घर से चोर बीस हजार रुपए नगद व करीब 70 हजार रुपए का सामान उठा ले गए। इनके पड़ोसी रामबरन के घर में कमरे का ताला तोड़कर चोर 60 हजार रुपए नगद व करीब 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए।
गांव के ही जयकरन के घर से दो हजार रुपए नगद व एक लाख रुपए का सामान उठा ले गए हैं। बुढ़नापुर गांव में नंदकिशोर के घर से बक्सा व अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार रुपए नगद व चार लाख रुपए कीमत के जेवर उठा ले गए। सुबह घटना की शिकायत पर पुलिस से की है। सीओ शैलेंद्र कुमार राय ने मौके पर जाकर घटना की जांच की।