फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पात मचाने वाला यूपी 100 का सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामा करने वाला यूपी 100 का सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन

बाराबंकी। मैजिक में बैठकर यात्रियों से अभद्रता कर हंगामा करने वाले वाले यूपी 100 में तैनात सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। कोठी थाने में यूपी 100 वाहन पर तैनात सिपाही रमेश कुमार ने शुक्रवार को मैजिक में बैठने को लेकर चालक व यात्रियों से विवाद करने के बाद जमकर हंगामा किया था। इसके बाद चालक ने मैजिक समेत थाने पहुंचकर सिपाही की शिकायत की थी। इस मामले में जांच कराने के बाद सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त सिपाही 32वीं वाहिनी लखनऊ पीएसी में तैनात है और इस समय यूपी 100 में ड्यूटी कर रहा था। एसपी ने कहा कि सिपाही द्वारा की गई अनुशासनहीनता को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पीएसी के कमांडेंट को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें