मासूम व दिव्यांग समेत
तीन के शव बरामद
क्रासर
- तीन दिन पूर्व गायब हुआ था मासूम, पड़ोसी युवक पर दर्ज कराया मुकदमा
फोटो-32 से 34
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी एक मासूम का शव तीन दिन बाद चौखंडी गांव के पास कल्याणी नदी में पड़ा लिया। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। वहीं सीतापुर जिले के एक दिव्यांग का शव छेदा चौकी के पास चौका नदी में पाया गया। हैदरगढ क्षेत्र के बढ़भित्ती गांव में संदिग्ध अवस्था में वृद्व का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
सआदतगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना सफदरगंज के कस्बा रामपुर निवासी कैफ (5) पुत्र कलीम बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। अचानक कैफ गायब हो गया। परिवारीजनों ने काफी तलाश की पर कुछ पता नहीं लग सका। गुरुवार को पिता कलीम सफदरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह रामपुुर से तीन किमी. दूर चौखंडी गांव के पास कल्याणी नदी में गांव वालों में झाड़ियों में मासूम का शव फंसा देखा। पिता कलीम ने पड़ोसी इस्माइल के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर इस्माइल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। दूसरी ओर बेलहरा प्रतिनिध के अनुसार शुक्रवार को थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के चौका नदी के किशनपुर घाट एक दिव्यांग का शव ग्रामीणों ने देखा। मृतक की शिनाख्त ग्राम भागीपुर थाना रामपुर मथुश जिला सीतापुर निवासी परशुराम (40) पुत्र भगवानदीन के रूप उसके भाई काशीराम ने की। वहीं दूसरी ओर हैदरगढ़ प्रतिनिधि के क्षेत्र के ग्राम बढ़भित्ती लाही गांव निवासी राजबक्स सिंह (65) का शव शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में उसकी चारपाई पर पड़ा मिला। उधर थाना रामनगर क्षेत्र के बुढ़वल चौराहा स्थित आम मंडी के पास (45) वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला।