गोलाफेंक खेलते समय छात्र के सिर में लगी चोट
क्रासर
हैदरगढ़ में अभ्यास के दौरान सिर पर लग गया गोला
अमर उजाला ब्यूरो
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कस्बा के इंटर कालेज में गोला फेंक का अभ्यास कर रहा छात्र सिर में गोला लगने से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
गुरुवार को कस्बा हैदरगढ़ के सार्वजनिक इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र अंकुश कुमार कनौजिया मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान गोला फेंक के अभ्यास के दौरान दो किलो का गोला सिर में लग गया जिससे वह घायल हो गया। प्रधानाचार्य ने कालेज के शिक्षकों के साथ सीएचसी भेजकर परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। सीएचसी में उपचार किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। प्रधानाचार्य सुधांशु पांडेेय का कहना है कि घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।