फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से 20 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब सेल्समैन से 20 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

जहांगीराबाद (बाराबंकी)। देशी शराब की दुुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 20 हजार कैश लूट लिया। पीड़ित सेल्समैन ने इसकी सूचना अपने मालिक के साथ ही यूपी-100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास संचालित अनूप वर्मा की देशी शराब की दुुकान पर तैनात सेल्समैन मंशाराम निवासी ग्राम बहादुरपुर बुधवार रात नौ बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहा था। कुछ दूर आगे जाने पर ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेल्समैन को रोक लिया और 20 हजार रुपये कैश लूटकर भाग गए। पीड़ित ने इसकी सूचना लाइसेंस धारक अनूप वर्मा के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। सेल्समैन ने बताया कि, बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज ने बताया कि, सेल्समैन के साथ हुई वारदात की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें