फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा टंकी फटी महिला समेत दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंथा टंकी फटी, महिला समेत दो झुलसे
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर दोनों लखनऊ रेफर
फतेहपुर क्षेत्र के गनेश पुरवा में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम गनेश पुरवा में मेथा की पेराई करते समय अचानक टंकी फट गई। टंकी पर कार्य कर रही महिला समेत एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने सभी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल क्षेत्र के ग्राम गनेशपुरवा मजरे जरखा निवासी जमुनादेवी (45) पत्नी राम प्रकाश व गांव के ही संदीप (22) पुत्र राजेंद्र गांव में लगी मेंथा की टंकी पर काम कर रहे थे। बुधवार को मेंथा की पेराई करने के लिए महिला झोंकाई का कार्य कर रही थी और संदीप नटबोल्ट टाइट कर वहीं पर खड़ा हुआ था। काफी देर झोंकाई के बाद भी तेल निकलना शुरू नहीं हुआ तो युवक टंकी के आस पास चेक करने लगा। इतने में तेज आवाज के साथ टंकी फट गई। टंकी के अंदर का खौलता पानी युवक व महिला पर गिरने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने दोनों को निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया। यहां पर हालत खराब में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीण टंकी फटने का कारण मानक विहीन टंकी व आश्वन पाइप में मेंथा की पत्तियां फंसना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें