फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत अलग-अलग सड़क हादसे में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में घायल पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही जहां परिवारीजनों में कोहराम मच गया वहीं पोस्टमार्टम हाउस में लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


पहली घटना लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर के पास हुई। गुरुवार की रात मसौली के अनूपगंज के पूर्व प्रधान शौकत अंसारी गांव के ही पवन निगम की बहन के वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात करीब 11 बजे वह यहां से गांव के ही डॉ. अरशद, डॉ. रिजवान, मो.शादान व मो.फरान के साथ वापस अनूपगंज घर जा रहे थे।

हाइवे पर जलालपुर के पास अयोध्या की ओर से आ रहा एक कंटेनर डिवाइडर तोड विपरीत दिशा में आ गया। ऐसे में पूर्व प्रधान की कार उसमें टकरा गई। इसी दौरान उधर से गुजर रहे बछरावां विधायक राम नरेश रावत मौके पर रुके। उन्होंने हादसे में घायल पूर्व प्रधान शौकत अंसारी समेत पांच लोगों को अपने वाहन से जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व प्रधान और डॉ. अरशद व मो.फरान को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। यहां पूर्व प्रधान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे छह बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं। जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, सदर विधायक सुरेश यादव, सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद,आदि पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इसके बाद अंतिम संस्कार में भी भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें