फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों मेें चाचा, भतीजी समेत चार की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों मेें चाचा,भतीजी समेत पांच की मौत, छह घायल
विज्ञापन

- बाइक से जा रहे दो भाई व भतीजी में एक भाई की जान गई
- मसौली, लोनीकटरा व रामसनेहीघाट क्षेत्र में हुईं घटनाएं
फोटो- 9,10,11,18
बाराबंकी। अलग अलग सड़क हादसों में चाचा, भतीजी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। मृतकों में एक अयोध्या निवासी साधु भी शामिल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सभी घायलों का सीएचसी व जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
मसौली प्रतिनिधि के अनुसार रविवार दोपहर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा निवासी रामपाल (55) अपनी 13 वर्षीय पुत्री रूबी उर्फ विद्या की दवा लेने के लिए चचेरे भाई राम शंकर (45) के साथ बाइक से बाराबंकी जा रहे थे। तीनों बाइक सवार हाइवे स्थित मसौली थाना मुख्यालय के पास पहुंचे ही थे कि बाराबंकी की ओर से आ रही पिअकप ने टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां राम शंकर व रूबी की मौत हो गयीं। मृत बालिका के पिता रामपाल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। हादसे के बाद भाग रहे पिकप को रोक पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है। एसओ ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

उधर, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के बारा गांव के पास शनिवार की रात हाइवे पर स्कूटी से जा रहे संतशरण महाराज (38) निवासी ग्राम बंजरवा थाना उमरी बेगमगंज जिला गोंडा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर ने मार दिया। हादसे में घायल बाबा को स्थानीय लोग सीएचसी त्रिवेदीगंज ले गए। यहां उनकी मौत हो गई। बाबा के चेले अनिल कुमार ने बताया कि बाबा संतशरण श्री हनुमंत कथा कुंज स्वर्ग द्वार अयोध्या में रहते थे। वे गोंडा जिले में सिद्ध हनुमंत पीठ शुक्ल बाजार बेलसर के महंत भी थे। बाबा शनिवार को अपना इलाज कराने लखनऊ गए थे। वहां से चेले की बाइक लेकर वह हैदरगढ़ आ रहे थे। बाबा हेलमेट पहने हुए थे।
तीसरा हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर हुआ। शनिवार रात दरियाबाद निवासी अरुण दुबे पुत्र बलराम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

देवा प्रतिनिधि के अनुसार रविवार की दोपहर फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज की बस व टैैंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टैंपो चालक शफात अली (45) निवासी रफीनगर कोतवाली नगर की मौके पर मौत हो गई। शफात अलीनगर कंपनी में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। वह रात में ड्यूटी करते जबकि दिन में अपना टैंपो चलाते थे। हादसे में टैंपो सवार सामरी (25) व उनका पांच साल का बेटा काबिज निवासी मोहल्ला पीरबटावन कोतवाली नगर, अफजल व नियाज निवासी मंझगंवा व शाहिद निवासी ग्राम टेरा घायल हो गए जिनको इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें