फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महोबा। छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो क्षुब्ध किशोरी ने जहर खा लिया। परिवार वालों को पता चला तो किशोरी को जिला अस्पताल ले आए। हालत गंभीर देख झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मध्यप्रदेश के छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

थाना श्रीनगर के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले खेत से घर लौट रही थी। गांव के ही सश्वेंद्र पुत्र हरीचरण, निर्दोष पुत्र बाघराज और आशीष पुत्र राजकुमार ने रास्ते में किशोरी को रोककर अश्लील हरकतें और छेड़खानी की।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता भी की। मनचलों से बचकर घर आई किशोरी ने शाम को खेत से लौटे पिता को आपबीती बताई। पिता ने थाना श्रीनगर में तीन मनचलों के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर रिपोर्ट दर्ज करना भी मुनासिब नहीं समझा।

पुलिस से न्याय न मिलने से क्षुब्ध किशोरी ने रविवार को सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे मध्यप्रदेश के छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। किशोरी के जहर खाने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में आरोपियों के घर छापा मारा। आरोपी नहीं मिले तो उनके परिजनों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अमित भड़ाना का कहना है कि किशोरी के बयान के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

-किशोरी की हालत गंभीर, मध्य प्रदेश के छतरपुर में कराया गया भर्ती
-छेड़छाड़ की शिकायत पर श्रीनगर थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
-जहर खाने के पुलिस ने मारे छापे, आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें