फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलिंग के दौरान हादसा, युवक की मौत
विज्ञापन

बाराबंकी। बाइक पर ट्रिपलिंग के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामसनेहीघाट क्षेत्र में मुरारपुर मोड़ के निकट बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को एक एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में कन्हैया लाल (32) पुत्र गोकुल निवासी जिया का पुरवा थाना असंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। रामकिशोर (60) निवासी कादीपुर और सतीराम (30) निवासी अकबरपुर थाना असंद्रा गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। एसयूवी चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें