फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान मारपीट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में बृहस्पतिवार रात आर्केस्ट्रा में डांस को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के धरमौली निवासी द्वारिका यादव के घर बृहस्पतिवार को कुड़वा उर्फ मुडकटियां से बारात आई थी। द्वारपूजा के लिए जाते समय आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा नृत्य किया जा रहा था। इसी बीच कुछ मनबढों ने नाचने को लेकर बरातियों से उलझना शुरू कर दिया। देखते-देखते मारपीट होने लगी। गांव वालों ने बरातियों को लाठी डंडों से पिटना शुरू कर दिया। इससे तीन बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच बचाव करने पहुंचे मुड़कटियां के ग्राम प्रधान अनिरुद्ध यादव भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विकास यादव ने किसी तरह हंगामा शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ग्राम प्रधान अनिरुद्ध यादव ने कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव सेमरी में गुरुवार की देर रात को आर्केस्ट्रा में नाचने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां पर तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक सेमरी में घुघली थाना क्षेत्र के गांव पुरैना से बारात आई हुई थी। द्वारपूजा के दौरान बराती प्रिंस कुमार नाच रहा था। इसी बीच सेमरी गांव के प्रदीप गुप्ता व मनोज से विवाद हो गया। जिसमे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें