फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के नाम सुसाइट नोट लिखकर वेंडर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के वेंडर ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

बाराबंकी। रेलवे के एक वेंडर ने पत्नी के नाम सुइसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा निवासी मिथलेश मौर्या (30) ग्राम मकनपुर थाना सुरियावा, जिला भदोही का मूल निवासी था। वह लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर काउंटर नंबर नौ में वेंडर का काम करता था। बृहस्पतिवार रात मिथलेश ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह मिथलेश की पत्नी पत्नी प्रीति मौर्या सुल्तानपुर के लंभुआ स्थित मायके से घर लौटी तो कई बार दस्तक देने पर भी दरवाजा नहीं खुला। प्रीति ने खिड़की से भीतर झांका तो पति का शव फंदे पर लटकता देख दंग रह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंकी चौकी प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि, मिथलेश के पास उसकी पत्नी के नाम लिखा गया सुइसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं बेवफा नहीं था, मुझे गलत न समझना और मैंने अपने मन से फांसी लगाकर जान दी है। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए। चौकी प्रभारी ने कहा कि, मामला दंपती के बीच आपसी विवाद का लग रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें