फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ वर्षीय बालिका का अपहरण कर दुराचार
विज्ञापन

कोठी (बाराबंकी )। आठ वर्षीय एक बालिका का अपहरण कर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद इस बारे में पता लगने पर परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उसे जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 8 वर्षीय एक बालिका मंगलवार की रात अपने घर के पास खेल रही थी तभी गांव के ही शफीक आया और उसे अगवा कर गांव के बाहर झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बालिका को झाड़ियों में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद डरी, सहमी हुई बालिका किसी तरह से अपने पहुंची और पिता को पूरी बात बताई। जिसके बाद बुधवार की सुबह पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें