220 लीटर शराब बरामद, 11 गिरफ्तार
बाराबंकी। जिले में अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस ने 220 लीटर शराब बरामद करने के साथ 11 लोगों को पकड़ा है। फतेहपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 20 लीटर, सुबेहा पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर 20 लीटर, शहर कोतवाली व सतरिख व जैदपुर पुलिस ने एक-एक आरोपी के पास से 20-20 लीटर, लोनीकटरा पुलिस ने एक आरोपी के पास से 10 लीटर, रामसनेहीघाट पुलिस ने एक आरोपी के पास से 20 लीटर, दरियाबाद पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 90 लीटर शराब बरामद की गई। इसी तरह जिले भर में हुई कार्रवाई में 220 लीटर शराब बरामद कर 11 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।