फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली के घर में फंदे पर लटकी मिली युवती
विज्ञापन

बाराबंकी। एक युवती का शव उसके मायके में ही सहेली के घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने डिप्रेशन में सुसाइड करने की बात कही है।

पुलिस के मुताबिक रामनगर थाना क्षेत्र के अमराईगांव भुंड निवासी रामकृपाल निषाद ने करीब एक वर्ष पहले अपनी बेटी रजनी देवी (21) का विवाह लखीमपुर जिले के संतोष निषाद से किया था। रजनी की माता सुशीला के अनुसार उनकी बेटी एक माह पहले ससुराल से अपने मायके आई थी। सोमवार सुबह करीब चार बजे वह खेत जाने के लिए घर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। रजनी की सहेली गांव की कुसुमावती ने अपने छप्पर में देखा तो वहां रजनी का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटक रहा था। लोगों ने इसकी सूचना मृतका के परिवारीजनों को दी और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतका के परिवारीजनों ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या करने की बात कही है। अन्य कोई आरोप नहीं लगाए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें