फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बंद कराए छह बूचड़खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बंद कराए छह बूचड़खाने
विज्ञापन

बाराबंकी। शहर इलाके में चल रहे छह बूचड़खानों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को बंद करवा दिया। यह कार्रवाई एसपी के आदेश पर हुई।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर कस्बे में लंबे समय से छह बूचड़खाने संचालित थे। इनके संचालकों ने पुलिस को हाईकोर्ट के आदेश पर बूचड़खाना संचालन होने के कागजात पुलिस को दे रखे थे। बृहस्पतिवार की दोपहर जब एसपी अजय साहनी को इन बूचड़खानों के संचालन के बारे में पता लगा तो उन्होंने सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह से इनके कागजात तलब करवाए। इसके बाद जब आवास विकास चौकी प्रभारी ने एसपी को कागजात दिखाऐ तो वर्ष 2008 का हाईकोर्ट का आदेश था। इस पर एसपी ने बूचड़खानों को तत्काल बंद करने का आदेश दिया गया। इस पर पुलिस ने सभी छह बूचड़खाना बंद करवा दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें