दरियाबाद में आग लगने से तीन घरों का सामान जला
बाराबंकी। दरियाबाद क्षेत्र के एक गांव में लगी आग से तीन घरों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
यह हादसा क्षेत्र के डीहा मजरे वीरकीठाई में हुआ। गांव के राजाराम के घर में रविवार की रात आग लग गई। कुछ ही देर में आग पड़ोस के पूर्णमासी व राम किशोर के घर तक फैल गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक तीनों घरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। राजाराम के मुताबिक उसके घर में रखे सामान के साथ छह हजार रुपये भी नष्ट हो गए। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। एसडीएम रामसनेहीघाट राजीव शुक्ला ने बताया गांव में लेखपाल को भेजा गया है। पीड़ितों को नियमानुसार आर्थिक मदद दी जाएगी।