फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी करने आए युवक को बंधक बनाकर पिटाई, बिजली के खंभे में बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में दाखिल हो रहे संदिग्ध को पकड़ा, खंभा से बांधकर पीटा
विज्ञापन

बाराबंकी। शहाबपुर कस्बे में सोमवार रात एक मकान में दाखिल होने की कोशिश के दौरान स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध चोर को पकड़ लिया। बिजली के खंभे से बांध कर उसकी पिटाई की। उसके साथी मौके पर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

मसौली थाना क्षेत्र में कस्बा शहाबपुर के मोहल्ला कुर्मियान के रहने वाले अधिवक्ता धीरेंद्र कुमार वर्मा सहित तीन घरों में 14 मई की रात चोरी हो गई थी। इसके बाद से मोहल्ले के लोग सतर्क थे। सोमवार रात आहट होने पर मोहल्ले वासियों ने देखा कि श्रवण यादव के मकान पर कुछ लोग चढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह देख उन्होंने शोर मचाया और संदिग्ध चोरों को दौड़ा लिया। भागने के दौरान एक संदिग्ध सड़क के पास गड्ढेे में गिर गया। उसे लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले वालों के लोगों के मुताबिक चार अन्य संदिग्ध भाग निकले। पकड़ में आए संदिग्ध को लोगों ने रस्सी से बिजली के खंभे में बांध दिया और उसकी पिटाई की। पूछताछ में उसने अपना नाम सतीश रावत निवासी ग्राम डमौल थाना जहांगीराबाद बताया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शहाबपुर कस्बे के सुग्रीव नामक व्यक्ति को भी पुलिस ने पकड़ा है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से दो चोर पकड़े गये हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें