फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिवारीजनों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क जामकर प्रदर्शन
विज्ञापन

बाराबंकी। ट्रक की टक्कर से एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम को लोनीकटरा के जरौली गांव निवासी रानी बाजपेई (35) पत्नी भगत बाजपेई अपनी बड़ी बहन अन्नपूर्णा के साथ भतीजे की बाइक से रायबरेली से घर लौट रही थीं। बछरांवा मार्ग पर साधन सहकारी समिति मवइया मझगंवा के पास ट्रक की टक्कर लगने से रानी बाजपेई की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर ट्रक को घेर कर हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे से आक्रोशित लोगों ने बछरांवा मार्ग जाम कर प्रर्दशन शुरू कर दिया है। लोगों का आरोप था कि साधन सहकारी केंद्र पर गेहूं खरीद होने से वाहन रोड पर खड़े रहते हैं। लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। इस बीच पहुंची पुलिस पर ट्रक को मौके से हटाने को लेकर भी लोग भड़क गए। मृतका के बच्चों के लिए मुआवजा दिलाने व ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे लोगों को कोतवाल रतन सिंह ने समझाकर शांत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें