फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब कांड पर सीएम की पल-पल की नजर, कमिश्नर व आईजी ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड पर है सीएम की नजर
विज्ञापन



बाराबंकी। जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के चलते अब तक 15 अधिकारी व कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।


वहीं इस पूरे मामले पर सीएम लगातार नजर बनाए हुए है। इसी का नतीजा है कि आईजी अयोध्या व कमिश्नर ने जिले में डेरा डाल रखा है और बुधवार को पूरे दिन दोनों अधिकारी इस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन



रामनगर थाना क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में देशी शराब की सरकारी दुकान से खरीदी गई शराब पीने से 22 लोगों की मौत के साथ ही 60 से अधिक लोग बीमार हैं। इस घटना की गंभीरता के चलते ही सीएम ने मामले की जांच के लिए आबकारी आयुक्त पी गुरू प्रसाद, आईजी अयोध्या डॉ. संजीव गुप्ता व कमिश्नर मनोज कुमार मिश्र को जिम्मेदारी सौंपी है।


मंगलवार को जहां इन अफसरों ने देर रात तक मामले में जांच की थी। वहीं बुधवार को सुबह से शाम तक आईजी व कमिश्नर पुलिस लाइन में ही एक कक्ष में बैठकर घटना की समीक्षा करते रहे।
विज्ञापन



यहां पीड़ितों के बयान की वीडियो रिकार्डिंग देखने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ आदि पड़ताल की जाती रही। इस दौरान अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। एसपी अजय साहनी, एएसपी आरएस गौतम आदि अधिकारी भी मामले की पड़ताल में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें