फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बंदूक बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की बंदूक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बाराबंकी। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व चोरी की गई लाइसेंसी बंदूक व कारतूस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइंस सभागार में बताया कि बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव में जगजीवन प्रसाद की लाइसेंसी बंदूक व 14 कारतूस 22 जुलाई की रात चोरी हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही रहने वाले रामअचल को गिरफ्तार कर उसके पास से बंदूक व कारतूस बरामद कर लिए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने बंदूक व कारतूस चोरी करने के बाद उसे अपने घर के पास भूसे के ढेर में छिपा कर रख दिए थे। एसपी ने एसओ श्याम नरायन पांडेय को निर्देश दिए कि बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजें। कहा कि जो बंदूक की देखभाल नहीं कर सकता, उसके पास लाइसेंसी असलहा नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें