फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी का मिला जुला असर, नियमों की जानकारी लेते रहे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में जीएसटी का दिखा मिला जुला असर
विज्ञापन


बाराबंकी। शुक्रवार की मध्य रात्रि से लागू हुए जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के पहले दिन बाजारों में इसका मिला जुला असर दिखा। एक ओर जहां इससे भय खाए व्यापारी पहले दिन जीएसटी पर कुछ भी साश तौर पर कहने में पीछे हट रहे हैं। वहीं गृहणियां इसे एक अच्छा कदम बताते हुए रसोइयों की चीजें सस्ती होने की भी बात कह रही हैं। उधर जीएसटी लागू होने के पहले दिन खुली मार्केट में कुछ खास नजर नहीं आया। जिससे यह कहा जाए की जीएसटी से बाजारों में इसका काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि केेंद्र सरकार ने शुक्रवार की मध्य रात्रि को बेहद जश्न के माहौल में एक देश एक कर का फार्मूला अपनाते हुए जीएसटी लागू किया। जीएसटी लागू किए जाने के अगले ही दिन शनिवार को जब शहर के मुख्य बाजारों का हाल जाना गया। तो पहले दिन जीएसटी का कोई मिला जुला असर दिखा। जिस प्रकार लोग आज से पहले दुकानों पर सामान खरीदते नजर आते थे। आज भी वैसा ही नजारा देखने को मिला। वहीं जीएसटी लागू होने के बाद ज्यादातर व्यापारी नियमों की जानकारी लेते देखे गए। जीएसटी लागू होने के ठीक दूसरे दिन जब इस संबंध में व्यापार वर्ग से जुड़ेे अलग-अलग व्यवसाइयों व गृहणियों से बातचीत की गई। तो सभी ने यही कहा कि पहले दिन जीएसटी के बारे में कहना जल्द बाजी होगा। रही बात व्यापार की तो वैसे भी बारिश होने के चलते दुुकानदारी कुछ कम रही। अब इसे जीएसटी को जिम्मेदार ठहराना गलत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें