फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद युवती पर केरोसिन डाल लगा दी आग, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद नाराज एक युवक ने एक युवती के ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी युवती को सीएचसी लाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैकुवारन पुरवा मजरे बसारा निवासी चन्द्रभाल और अजीत सिंह के बीच बीते शनिवार की रात को घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हो गई थी। ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया था। चन्द्रभाल का आरोप है कि रविवार की सुबह विपक्षी अजीत सिंह उसके घर पहुंचा और घर मे बैठी उसकी बहन शिवरानी (19) के ऊपर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी और फरार हो गया।

गंभीर रूप से झुलसी युवती को परिवारीजन सीएचसी फतेहपुर लेकर गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें