फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

असंद्रा (बाराबंकी)। बबुरीगांव के बाहर जंगल में पेड़ पर एक अधेड़ का शव फंदे पर लटकता मिला है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जब शव देखा तो इस बारे में पुलिस को बताया जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू किया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है व उसकी हत्या करने के बाद शव लटकाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के नौव्वनपुरवा मजरे बबुरीगांव के बाहर जंगल में मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने एक शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता हुआ देखा। इस बीच लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास होगी। मौके पर मौजूद कई गांवों के लोगों से पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। ग्रामीण अधेड़ की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत का कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें