फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
छापा मार अवैध शराब फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन


हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

टीम ने मौके से भारी मात्रा में अल्कोहल, शराब व पौव्वे बरामद किए हैं। छापामारी के दौरान शराब माफिया मौके से निकल भागने में सफल रहे। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।

हरगांव थानाध्यक्ष विनोद यादव ने पुलिस बल व आबकारी टीम के साथ क्षेत्र के ग्राम बृजनगर निवासी रजनेश के घर छापेमारी की।

बताया जाता है, कि यहां पर अवैध रूप से शराब बनाने का काम चल रहा था। पुलिस टीम पहुंचते ही शराब बना रहे लोग मौके से निकल भागे। पुलिस ने मौके से 6 बड़े केन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें करीब 360 लीटर अल्कोहल मौजूद थी। मौके पर 3500 स्टीकर, 1500 ढक्कन, 800 खाली पौव्वा, 80 पौव्वा निर्मित शराब बरामद की है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां पर अवैध रूप से शराब बनाकर बाजार में बेची जाती थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस कारोबार में रजनेश, करुणेश व मुकेश के नाम सामने आए हैं।

तीनों फरार हैं। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें