फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान में कटे 52 कनेक्श्न, आठ पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान में कटे 52 कनेक्शन, आठ पर मुकदमा
विज्ञापन

-मुजफ्फरमऊ गांव में टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
माती(बाराबंकी)। पावर कारपोरेशन विभाग की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जहां विद्युत बिल बकाए पर 52 कनेक्शन काटे गए वहीं विद्युत चोरी पर आठ लोगों पर एफआईआर की कार्रवाई कराई गई। अभियान को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम ने मुजफ्फर मऊ गांव में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अत्याधिक विद्युत बकाया न जमा किए जाने पर 52 विद्युत कनेक्शन काटे गए। इस दौरान विद्युत विभाग की कार्रवाई को देखकर गांव में हड़कंप मच गया। अभियान की कार्रवाई अधिशासी अभियंता आर के मिश्रा की उपस्थिति में कराई गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि दस हजार के ऊपर के बकायेदारों का कनेक्शन काटे गए हैं। जबकि आठ लोगों के विरुद्व विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अभियान में एसडीओ विद्युत अमन तिवारी, अवर अभियंता संदीप मौर्या, विजय यादव, सुनील मौर्या, दशरथ राम, राजेश मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें