फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह प्रवेश समारोह में हर्ष फायरिंग, युवती को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह प्रवेश समारोह में हर्ष फायरिंग, युवती को लगी गोली
विज्ञापन


कोठी (बाराबंकी)। गृह प्रवेश समारोह में लाइसेंसी रिवाल्वर से की गई हर्ष फायरिंग से एक युवती को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद समारोह में अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन

थाना कोठी क्षेत्र के अरूई गांव निवासी संजय वर्मा पुत्र अंबिका प्रसाद के यहां रविवार शाम गृह प्रवेश का कार्यक्रम चल रहा था। देर रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वहां मौजूद सुहेल निवासी सिद्धौर, मनोज सिंह निवासी सरसा व अरूण कुमार लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग करने लगे। इसके चलते कोठी थाना क्षेत्र के भुलभुलिया गांव निवासी रामविलास की पुत्री सुमन (24) को गोली जा लगी। सुमन अपने फूफा संजय के यहां कार्यक्रम में शामिल होने आई थी और वह छत पर खड़ी थी, तभी फायरिंग में एक गोली उसके सीने में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देख घर मे पल भर में ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया। परिवारीजन युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता के भाई पवन की तहरीर पर कोठी पुलिस ने सुहेल, मनोज व अरूण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अवधेश प्रसाद यादव ने बताया पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीन नामजद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया है कि लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली युवती को लगी है। लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें