फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का अपहरण कर दुराचार, बना लिया अश्लील वीडियो क्लिप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा का अपहरण कर दुराचार, अश्लील वीडियो क्लिप बनाई
विज्ञापन


बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली है और किसी से इस बारे में बताने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी है। डरी-सहमी छात्रा ने तीन महीने बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद शनिवार रात उसके पिता ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी शहर के एक कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। आरोप है कि तीन महीने पहले उनकी बेटी पैदल कॉलेज जा रही थी। तभी सतोखर तालाब के पास मिले शमीम कुरैशी पुत्र हसीब कुरैशी निवासी ग्राम रानीमऊ थाना टिकैतनगर व वर्तमान निवासी शांतिपुरम कोठीडीह कोतवाली नगर ने छात्रा को जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया और उसे लेकर रानीमऊ टिकैतनगर स्थित एक बाग में ले गया। वहां शमीम ने छात्रा के साथ दुराचार करने के साथ ही उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी बना ली। आरोप है कि शमीम तीन महीने से छात्रा को धमकी दे रहा था कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही उसकी हत्या कर देगा। घटना के बाद से डरी-सहमी छात्रा गुमसुम रहने ली। इस पर पिता ने छात्रा से बात की तो उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद शनिवार रात छात्रा के पिता ने नगर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि, छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी शमीम कुरैशी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें