फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बनी 30 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बनी 30 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी
विज्ञापन

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस और एसओजी की टीम ने एक स्विफ्ट कार से 30 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है। यह शराब हरियाणा में बनी थी। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो हरियाणा के बरवाला तहसील के निवासी हैं और एक आरोपी काशीपुर का है।

पुलिस अधीक्षक अजय जोशी के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने गंगोलीहाट थाना पुलिस और एसओजी को निर्देश दिए कि अल्मोड़ा से गंगोलीहाट और पिथौरागढ़ को आने वाली सड़क पर सुबह चेकिंग अभियान चलाया जाए। पुलिस टीम रविवार सुबह छह बजे से पनार चौकी के पास वाहनों की चेकिंग करने लगी। तभी स्विफ्ट कार (एचआर-57 ए 2788) को रोका गया तो उसमें 30 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद हुई। कार में हरियाणा के तहसील बरवाला अंतर्गत डाड गांव निवासी प्रेम सिंह, इसी गांव का नसीब और काशीपुर ऊधमसिंह नगर के काजसिरा गांव निवासी फिरोज बैठे थे। पुलिस ने छानबीन के बाद बताया कि कार का नंबर फर्जी पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के खिलाफ गंगोलीहाट थाने में आबकारी एक्ट के अलावा धारा 420, 465, 467, 471 में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ने वाली टीम में गंगोलीहाट के थाना प्रभारी केसी आर्य, एसओजी के मनमोहन भंडारी, अनिल मर्तोलिया, गंगोलीहाट थाने के सिपाही नवीन जोशी आदि शामिल थे। इस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जिले में विभिन्न मार्गों से हरियाणा में बनी शराब की सप्लाई करने वाले तस्कर सक्रिय हैं। पिछले दिनों गणाईगंगोली और जौलजीबी में भी हरियाणा में बनी अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें