औषधि टीम के छापे से मची अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूूरो
रानीबाजार(बाराबंकी)। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर सहायक आयुक्त औषधि प्रशासन फैजाबाद की टीम स्थानीय प्रिंस मेडिकल स्टोर पर आकस्मिक निरीक्षण किया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सहायक आयुक्त औषध प्रशासन एसके चौरसिया के नेतृत्व में औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा,औषधि निरीक्षक फैजाबाद पीसी रस्तोगी द्वारा मेडिकल स्टोरों की गहन जांच-पड़ताल की गई। जांच में कोई भी प्रतिबंधित मेडिसिन नहीं पाई गई। जांच टीम द्वारा दर्द निवारक टेबलेट, जेनिक पी का सैंपल भी लिया गया। जांच टीम के रानी बाजार पहुंचते ही मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया तथा कई मेडिकल स्टोर दुकानें बंद कर गायब हो गए।