फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आरोपियों को 3-3 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार हमलावरों को 3-3 साल की कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। अपर सत्र न्यायाधीश जमाल मसूद अब्बासी ने घर में घुसकर गंभीर पिटाई के मामले में चार आरोपियों को 3-3 साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सभी को 12-12 हजार रुपये अर्थदंड भुगतने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता मथुरा प्रसाद वर्मा ने बताया कि कोतवाली फतेहपुर के ग्राम मसूदपुर निवासी कृष्णानंद के बाग का बटवारा नहीं हुआ था। 9 जून 2013 को गांव के ही सुरेंद्र, अरविंद, राजेश व गजेंद्र बाग में आम तोड़ रहे थे। मना करने पर चारों लोगों ने लाठी डंडा व लोहे की राड लेकर मारने को दौड़ाया। आरोपीजनों ने घर में घुसकर परिजनों को भी पीटा। जिससमें उसकी हाथ की उंगली टूट गई। घटना की रिपोर्ट कृष्णानंद ने चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। चोटिलों समेत गवाहों के बयान व पक्षों की बहस सुनने के पश्चात अपर सेशन जज ने सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए 3-3 साल की कैद व 12-12 हजार रुपये अर्थदंड भुगतने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें