फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से उड़ाया 11 लाख का माल

Sun, 03 Jul 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 देवा, कोठी व हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में हुई चोरी की अलग-अलग घटनाओं में चोर करीब 11 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने तोनोें मामलों में जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


चोरी की पहली वारदात देवा कोतवाली क्षेत्र के बबुरिहा मजरे बिशुनपुर गांव के रहने वाले किसान चंद्रभूषण शुक्ला के घर में शनिवार की देर रात छत के रास्ते चोर घुस गए। यहां चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्शे का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये की नकदी व करीब पौने सात लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

रविवार की सुबह जब पीड़ित को इस बात का पता लगा कि उसके घर में चोरी हो गई है तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन किसी भी आरोपी का पता नहीं लग सका है। कोतवाल एसपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई होगी। चोरी की दूसरी वारदात कोठी थाना क्षेत्र के तासीपुर गांव में हुई।
विज्ञापन


यहां के रहने वाले किसान ननकऊ के घर में शनिवार की देर रात पीछे की दीवाल में नकब लगाकर घुसे चोर करीब एक लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर और सामान चोरी कर ले गए। रविवार को मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
वहीं हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के चौबीसी गांव में चोरों ने शनिवार की रात जगत नरायन के मकान को अपना निशाना बनाया।

पीड़ित जगत नरायन के बताया चोरों ने पहले छत पर ईंट पत्थर फेंक कर सभी के परिवारीजनों के सोने की पुष्टि की फिर छत पर चढ़ कर जीने के सहारे नीचे कमराें में पहुंचे तथा पेचकस से बक्से व अल्मारी का ताला तोड़ कर करीब ढाई लाख के सोने व चांदी के जेवर, 42 साड़ियां, सामान व दस हजार रुपया नकद निकालकर फरार हो गए। 

घटना की जानकारी रविवार की सुबह होने पर पुलिस से लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर चोरों द्वारा छोड़े गए पेचकस व चाभियों को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल जेएल सोनकर ने कहा कि चोरी की शिकायत पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी तथा सुरक्षा के लिए रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें