फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर दो सगे भाईयों समेत चार किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुुर (बाराबंकी)। कस्बे में शुक्रवार शाम दो सगे भाईयों समेत चार किशोरों की तालाब में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद तालाब से चारों शवों को निकाल कर सीएचसी फतेहपुर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चारों शवों को परिवारी जन घर पर लेकर चले गए। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, एसपी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर लोगों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम फतेहपुर कस्बे के काजीपुर वार्ड-3 के निवासी मोहम्मद कैश (12) पुत्र नसीम, उबैद (13) पुत्र हनीफ व दानिश (12), अरशद (8) पुत्र नजीर अहमद घर से एक साथ खेलने के लिए निकले थे। फतेहपुर भगौली मार्ग स्थित नव्वा तालाब के किनारे खेलते समय अरशद तालाब में नहाने चला गया। उसका पैर फिसलते ही बचाने के लिए एक के बाद एक चारों तालाब में कूद गए। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे मोहम्मद मुश्ताक और इलियास दौड़े दोनों बच्चों को बचाने के लिए तालाब में कूद गए। तैर ना पाने के कारण इलियास शोर मचाकर लोगों को बुलाने लगा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। घंटों मशक्कत के बाद एक के बाद एक चारों को निकाल कर कस्बे के सीएचसी पहुंचाया गया। बच्चों की चारों की खबर सूनकर कोहराम मच गया। चीखते चिल्लाते लोग दौड़ पड़े। अपने लाडलों को खोने वाले मां बाप और परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
-
आपस में अच्छे दोस्त थे चारों
मृतक चारों लड़के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे व इनके बीच आपस में गहरी मित्रता थी। बताया जा रहा है कि यह चारों हमेशा एक साथ ही रहते थे। लोगों का कहना है कि शायद ऊपर वाले को यही मंजूर था कि चारों सच्चे दोस्तों को एक साथ अपने पास बुला लिया है।
विज्ञापन

-
दो बच्चों की मौत सुनते ही बेहोश हो गई मां
एक साथ हुई चार बच्चों की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे मृतक परिजनों ने जैसे ही लाश बाहर निकली और देखा कि उनका बच्चा है तो उन्हें गहरा सदमा लगा। मृतक दानिश की मां अपने दो-दो बच्चों की एक साथ मौत देख बेहोश हो गयी। घटना की सूचना पर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार चंद्र प्रकाश पाठक, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार यादव, कोतवाल जितेंद्र सिंह, मशकूर, व्यापार मंडल अध्यक्ष निजामुद्दीन आदि मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें