फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से पुरस्कार पा गदगद हुए मेधावी व माता पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से पुरस्कार पा गदगद हुए मेधावी व माता पिता
विज्ञापन

बाराबंकी। हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल मेधावियों व उनके माता-पिता को गुरुवार को मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने सम्मानित किया तो वह गदगद हो गए। जिले के 4 मेधावी को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में एक लाख रुपए का चेक व एक टैबलेट देकर सम्मानित किया। जिन छात्राओं को सम्मान मिला उनमें हाईस्कूल में प्रदेश में दूसरा स्थान पाने वाली पॉयनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की छात्रा प्रगति सिंह व प्रतिभा इंटर कॉलेज नरैनी देवा की छात्रा अमीना खातुन, तीसरा स्थान पाने वाली श्री सांई इंटर कॉलेज जैदपुर की छात्रा प्रियांशु वर्मा तथा इंटर में प्रदेश में 7वां स्थान पाने वाली बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज बरैय्या सूरतगंज की छात्रा मानसी गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें