रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर ताला मोड़ के पास सोमवार सुबह एक बेकाबू मिनी बस व सड़क किनारे खड़ी ट्रक (कैंटर) में घुस गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बस चालक समेत 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हर तरफ चीफ पुकार की आवाजें गूंज रही थी। पुलिस ने सभी घायलों का सीएचसी में इलाज करवाने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अंबेडकरनगर जिले से चलने वाली राजे सुलतानपुर की राजपूत बस सर्विस प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी अकबरपुर से लखनऊ सवार