त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। एक युवक की हत्या कर उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में भिलवल के पास युवक का शव नहर में बरामद किया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक जींस व शर्ट पहने हुए है व उसके पेट में घाव का निशान मिला है। पुलिस कह रही है कि युवक का शव लखनऊ की ओर से बहकर आया है। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लग पाने की बात पुलिस कह रही है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में भिलवल कस्बे के समीप बहरौली नहर में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक का शव नहर में बहता हुआ ग्रामीणों ने देखा। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पहुुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक नहर में जिस युवक का शव मिला है उसकी उम्र करीब 35 वर्ष के आस पास होगी। मृतक नीले रंग की जींस व मटमैले रंग की टी शर्ट पहने हुए है। युवक का शव काफी सड़ा हुआ है जिससे लगता है कि कई दिन पूर्व युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। मृतक के पेट में घाव के निशान मिले है जिससे लगता है कि उस पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने आस पास के ग्रामीणों से युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया पर उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस युवक का शव मिला है उसके पहनावे व शरीर के बनावट के हिसाब से वह किसी अच्छे घर का लग रहा है। हालांकि पुलिस अभी इसे हत्या का मामला नहीं मान रही है। थानाध्यक्ष अरुण द्विवेदी का कहना है कि शव लखनऊ की ओर से नहर में बहकर यहां तक पहुंच गया है। कहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद