असंद्रा (बाराबंकी)। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह प्रसव के लिए हैदरगढ़ सीएचसी जा रही नवविवाहिता की एंबुलेंस में मौत हो गई। डॉक्टरों द्वारा मौत की पुष्टि के बाद घर वालों को इसकी जानकारी हुई। सूचना परइ पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ का कहना है कि कोर्ट के आदेश के चलते शव का पीएम कराया गया है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी शंखराम की पत्नी अंशु गौतम (20) गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह सात बजे अचानक अंशु की हालत बिगड़ गई। गर्भ का समय पूूरा होने पर उसकी मां संबारा देवी व ससुराली