बाराबंकी। ऑनर किलिंग में नवविवाहिता निधि वर्मा की गला घोंट कर हत्या की गई थी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने पति की तहरीर को खारिज कर गांव के एक व्यक्ति की तहरीर पर मृतका के पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पति ने मृतका के घर के तीन के खिलाफ शिकायत की थी। इसके पीछे पुलिसिया खेल बताया जा रहा है। उधर, मृतका के पति का कहना है कि गुरुवार को उसे बयान के लिए थाने बुलाया गया था, लेकिन शाम तक ब